
बडी कृपा तुम्हारी है ओ मैया और क्या मांगु।
मेरी किस्मत सवांरी है ओ मैया और क्या मांगु।
मेरे कहने से पहले ही कमी होने नहीं देती।
मेरी मुस्कराती आखों मे नमी होने नहीं देती।
दया कैसी ये न्यारी है ओ मैया और क्या मांगु
बडी कृपा तुम्हारी💐💐।मेरी किस्मत💐💐।
तुम्हारे नाम की चादर को माँ जबसे मैंने ओढा है।
भ्रम अब कुछ नहीं सर सभी अब तुम पर छोडा है।
बस तेरे नाम की खुमारी है ओ मैया और क्या मांगु
बडी कृपा तुम्हारी💐💐।मेरी किस्मत💐💐।
करु आभार मै कितना मेरे जीवन मे आने का।
मेरे अवगुण छिपाने का अपनी रहमत लुटाने का।
मेरी किस्मत बदल डाली ओ मैया और क्या मांगु
बडी कृपा तुम्हारी💐💐।मेरी किस्मत💐💐।
0 Comments