
अम्बर से फूलों की बरसात हो गई।
भोले कि शादी गौरा से हो गई।
गंगा कहे मै बडी और जमना कहे मै बडी।
काहे कि बडी रे मेरी जटा मे पड़ी भोले
की शादी गौरा से हो गई।
अम्बर से💐💐💐।भोले कि 💐💐💐।
चंदा कहे मै बडा और सुरज कहे मै बडा।
काहे का बडा रे मेरे माथे पे लगा भोले
कि शादी गौरा से हो गई।
अम्बर से💐💐💐।भोले कि💐💐💐।
नाग कहे मै बडा और नागिन कहे मै बडी।
काहे के बडे रे मेरे गले मे पड़े भोले कि
शादी गौरा से हो गई।
अम्बर से💐💐💐। भोले कि💐💐💐।
त्रिशूल कहे मै बडा और डमरू कहे मै बडा।
काहे का बडा रे मेरे हाथों मे पड़े भोले कि
शादी गौरा से हो गई।
अम्बर से💐💐💐। भोले कि💐💐💐।
नंदी कहे मै बडा और गण कहे मै बडा।
काहे का बडा रे मेरी सवारी बना भोले
कि शादी गौरा से हो गई।
अम्बर से💐💐💐। भोले कि💐💐💐।
गौरा कहे मै बडी और गणपत कहे मै बडा।
काहे का बडा रे मेरी गोदी मे बैठा भोले कि
शादी गौरा से हो गई।
अम्बर से 💐💐💐।भोले कि💐💐💐।
0 Comments