आवन दे आवन दे मेरे घर मे भवानी

को आवन दे।

जब रे भवानी मेरी गलियों मे आई।

मैंने सारी पड़ोसिन बुलाई भवानी को

आवन दे।

आवन दे आवन💐💐💐💐💐💐।

जब माँ ने मेरी कुंडी बजाई।

मैंने शंख मृदंग बजाए भवानी को

आवन दे।

आवन दे आवन💐💐💐💐💐💐।

जब मैया मेरी आसन लगावै।

मेरे हरे हरे ज्वारे लहराये भवानी को

आवन दे।

आवन दे आवन💐💐💐💐💐💐।

जब मैया को भूख सतावे।

मैंने रुचि रुचि भोग लगाए भवानी को

आवन दे।

आवन दे आवन💐💐💐💐💐💐।

कुछ मेरी सुनी कुछ माँ ने सुनाई।

मेरे सोए सोए भाग जगाए भवानी को

आवन दे।

आवन दे आवन💐💐💐💐💐💐।

नौ दिन मैया की करी मेहमानी।

मैंने भजन किर्तन गाए भवानी को

आवन दे।

आवन दे आवन💐💐💐💐💐💐।

दशवे दिना माँ की हो गई विदाई।

फिर आऊंगी वादा कर जाए भवानी को

आवन दे।

आवन दे आवन💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *