आओ-आओ मैया जी भोग लगाओ मैया जी मेरा भोग करो स्वीकार आओ भोग लगाओ मैया जी।

आपकी वस्तु आपको अर्पण आकर भोग लगाओ मै वारी जाऊँ

आकर भोग लगाओ।

आओ-आओ💐💐💐💐💐💐💐💐।

पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण चारों दिशाओं से आओ मै वारी जाऊँ

चारों दिशाओं से आओ।

आओ-आओ💐💐💐💐💐💐💐💐।

ऐसा भोग लगाओ मेरी मैया सब अमृत बन जाए मै वारी जाऊँ

सब अमृत बन जाए।

आओ-आओ💐💐💐💐💐💐💐💐।

जो कोई इस भोग को खावे उसके रोग कट जाए मै वारी जाऊँ

हरी चरनन चित लाए ।

आओ-आओ💐💐💐💐💐💐💐💐।

सब भक्तों की एक ही अर्जी आकर दर्श दिखाओ मै वारी जाऊँ

आकर दर्श दिखाओ।

आओ-आओ💐💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *