
अम्बे मैया सुहाग लेके जाउंगी।
पहला सुहाग मेरी मैया को देना।
अम्बे मैया वो है जननी हमारी।
अम्बे मैया सुहाग 💐💐💐💐।
दुजा सुहाग मेरी सासु को देना।
अम्बे मैया वो है पति की जननी।
अम्बे मैया सुहाग 💐💐💐💐।
तीजा सुहाग मेरी जिठानी को देना।
अम्बे मैया वो है बहन हमारी।
अम्बे मैया सुहाग 💐💐💐💐।
चौथा सुहाग मेरी बेटी को देना।
अम्बे मैया वो है जान हमारी।
अम्बे मैया सुहाग 💐💐💐💐।
पाचवां सुहाग मेरी बहुड़ को देना।
अम्बे मैया वो है मेरे घर की शोभा।
अम्बे मैया सुहाग 💐💐💐💐।
छठा सुहाग मेरी भाभी को देना।
अम्बे मैया वो है पीहर की शोभा।
अम्बे मैया सुहाग 💐💐💐💐।
सातवां सुहाग मेरी सखियो को देना।
अम्बे मैया वो है दिल की प्यारी।
अम्बे मैया सुहाग 💐💐💐💐।
0 Comments