
कौन लाया रे मेरे कान्हा का पलना।
ये पलना ब्रह्मा ने मंगाया।
ब्रह्माणी झुलावे रे मेरे लाला का पलना।
कौन लाया रे…।
ये पलना विष्णु ने मंगाया।
लक्ष्मी झुलावे रे मेरे लाला का पलना।
कौन लाया रे…।
ये पलना मेरे भोले ने मंगाया।
गौरा झुलावे रे मेरे लाला का पलना।
कौन लाया रे…।
ये पलना रामा ने मंगाया।
सीता झुलावे रे मेरे लाला का पलना।
कौन लाया रे…।
ये पलना नंद बाबा ने मंगाया।
यशोदा झुलावे रे मेरे लाला का पलना।
कौन लाया रे…।
ये पलना भगतो ने मंगाया।
सखियां झुलावे रे मेरे लाला का पलना।
कौन लाया रे…।
0 Comments