मेरे सांवरे की नगरी में जपे सब राधे राधे

राधे राधे ओ राधे राधे

भक्ति में तेरे हुए दीवाने राधे राधे गाए।

वृंदावन के कण-कण में तेरे दर्शन हम पाए।

ओ तेरी गोकुल नगरी में जपे सब राधे राधे।

राधे राधे ओ राधे राधे

मेरे सावरे की…।

मन में खुशी मनावे तेरे दर पर जो भी आवे।

मनोकामना पूरी होवे सब संकट मिट जावे।

ओ वृंदावन नगरी में जपे सब राधे राधे।

राधे राधे ओ राधे राधे

मेरे सावरे की…।

राधे नाम की महिमा भारी गावे नर और नारी।

राधे जी के बस में है मेरे सांवरिया गिरधारी।

ओ बरसाना नगरी में जपे सब राधे राधे।

राधे राधे ओ राधे राधे

मेरे सावरे की…।

सात कोस की करें परिक्रमा भीड़ लगे 

अति भारी।

राधे राधे नाम जपे री तेरा ही बनवारी। परिक्रमा नगरी में जपे सब राधे राधे।

राधे राधे ओ राधे राधे

मेरे सावरे की…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *