
मुझे ले चल कान्हा मेले मै।
मेरा दिल नहीं लगे अकेले मे।
मुझे ले चल💐💐💐💐।
दही भी जमाऊंगी मै छाछ भी बनाऊंगी
तुझे माखन खिलाऊ अकेले मे।
मुझे ले चल💐💐💐💐💐।
यमुना तट पे जाउंगी मै सखियां बुलाउंगी।
रास रचाऊ अकेले मे।
मुझे ले चल💐💐💐💐💐।
वृन्दावन जाउंगी मै बांसुरी ले आउंगी।
बांसुरी सुनुंगी अकेले मे।
मुझे ले चल💐💐💐💐💐।
मुकुट पहनाउंगी मै कुण्डल भी पहनाउंगी।
मै तुमको सजाऊ अकेले मे।
मुझे ले चल💐💐💐💐💐।
तुझे ना रिझाउंगी तो किसे मै रिझाउंगी।
मुझे दर्शन देना अकेले मे।
मुझे ले चल💐💐💐💐💐।
0 Comments