
बम भोले बम भोले बोलो तो सही
एकबार मेरी ओर देखो तो सही।
ओम नमः शिवाय हरि ओम नमः शिवाय।
कहो तो भोले तेरी गंगा बन जाउ।
गंगा बन जाउ तेरी जटा मे रम जाउ।
गंगाधारी गंगाधारी बोलो तो सही
एकबार मेरी ओर देखो तो सही।
बम भोले बम भोले💐💐💐💐💐💐।
कहो तो भोले तेरी चंदा बन जाउ।
चंदा बन जाउ तेरे माथे रम जाउ।
चंदाधारी चंदाधारी बोलो तो सही
एकबार मेरी ओर देखो तो सही।
बम भोले बम भोले💐💐💐💐💐💐।
कहो तो भोले तेरे नाग बन जाऊंगी।
नाग बन जाऊंगी गले मे सज जाऊंगी।
इच्छाधारी इच्छाधारी बोलो तो सही
एकबार मेरी ओर देखो तो सही।
बम भोले बम भोले💐💐💐💐💐💐।
कहो तो भोले तेरा डमरु बन जाउंगी।
डमरु बन जाउंगी हाथों मे सज जाउंगी।
डमरुवाला डमरुवाला बोलो तो सही
एकबार मेरी ओर देखो तो सही।
बम भोले बम भोले💐💐💐💐💐💐।
कहो तो भोले तेरा नन्दी बन जाउंगी।
नन्दी बन जाउंगी सवारी बन जाउंगी।
नन्दी वाला नन्दी वाला बोलो तो सही
एकबार मेरी ओर देखो तो सही।
बम भोले बम भोले💐💐💐💐💐💐।
कहो तो भोले तेरी गौरा बन जाउ।
गौरा बन जाउ तेरी बगल मे रम जाउ।
गौरापति गौरापति बोलो तो सही
एकबार मेरी ओर देखो तो सही।
बम भोले बम भोले💐💐💐💐💐💐।
कहो तो भोले तेरा गणपत बन जाउ।
गणपत बन जाउ तेरी गोदी मे रम जाउ।
गणपति बप्पा गणपति बप्पा बोलो तो सही
एकबार मेरी ओर देखो तो सही।
बम भोले बम भोले💐💐💐💐💐💐।
0 Comments