
भजन मै बैठी उठाइए मतना बहू मेरो
मान घटाइए मतना।
माला पै बैठी उठाइए मतना बहू मेरो
मान घटाइए मतना।
घर भी तेरा घेर भी तेरा।
कोठी बंगला सब कुछ तेरा।
बाहर मेरी खाट बिछाइए मतना
बहू मेरो मान घटाइए मतना।
माला पै बैठी उठाइए💐💐💐।
बेटा मेरो पति है तेरो।
अब इसपे अधिकार है तेरो।
एक की तेरह लगाइए मतना
बहू मेरो मान घटाइए मतना।
माला पै बैठी उठाइए💐💐💐।
बाग भी तेरे खेत भी तेरे।
दुसरे के खेत मै जाइए मतना
बहू मेरो मान घटाइए मतना।
माला पै बैठी उठाइए💐💐💐।
गेहूँ भी तेरे चने भी तेरे।
दाल भी तेरे चावल भी तेरे।
रोटी को मोहे तरसाइए मतना
बहू मेरो मान घटाइए मतना।
माला पै बैठी उठाइए💐💐💐।
गाय भी तेरी भैंस भी तेरी।
दही दूध और छाछ भी तेरी।
चाय पै राड़ मचाइए मतना
बहू मेरो मान घटाइए मतना।
दूध को गिलास घटाइए मतना
बहू मेरो मान घटाइए मतना।
माला पै बैठी उठाइए💐💐💐।
बेटो तेरो पोता मेरा।
खुशी रहे परिवार है तेरो।
कड़वे बोल सिखाइए मतना
बहू मेरो मान घटाइए मतना।
माला पै बैठी उठाइए💐💐💐।
0 Comments