भोले हाथ पकड़ ले मेरा मैंने एक आसरा तेरा।

गंगा भी नहाई भोले जमना भी नहाई।

मैल कटा ना मेरा मैंने एक आसरा तेरा।

भोले हाथ पकड़ ले…।

रेल मै भी बैठी भोले जहाज मै भी बैठी।

सफर कटा ना मेरा मैंने एक आसरा तेरा।

भोले हाथ पकड़ ले…।

लड्डू भी खाए भोले पेड़े भी खाए।

पेट भरा ना मेरा मैंने एक आसरा तेरा।

भोले हाथ पकड़ ले…।

सतसंग मै गई भोले मन्दिर मै गई।

ज्ञान मिला ना तेरा मैंने एक आसरा तेरा।

भोले हाथ पकड़ ले…।

Categories: Shiv bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *