
मेरे भैया ले जाइयो लागत साढ बहुत दुख सासरै।
जितने अम्बर मे भैया तारे है।
भैया उतने ही देवर जेठ बहुत दुख सासरै।
मेरे भैया ले…।
पाचं सेर की भैया रोटियां।
मेरे भैया पोवत सब दिन जाए बहुत दुख सासरै।
मेरे भैया ले …।
जितनी तुलसी मै भैया पतिया।
भैया उतनी है मेरी ननद बहुत दुख सासरै।
मेरे भैया ले …।
घर मत कहियो मेरी माय सै।
भैया रोए मरेगी मेरी माय बहुत दुख सासरै।
मेरे भैया ले …।
घर मत कहियो मेरी भावज से।
मेरे भैया गलियों करेगी बदनाम बहुत दुख सासरै।
मेरे भैया ले …।
जाय बताइयो मेरी बहन को।
मेरे भैया जियरा से लेगी दुबकाय बहुत दुख सासरै।
मेरे भैया ले …।
0 Comments