इतनी किरपा संवारे बनाये रखना
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।

तू मेरा मैं तेरा बाबा तू राजी मैं राजी।
तेरे नाम पे लिखदी मैंने इस जीवन की बाजी।
लाज तुम्हारे हाथ है बचाए रखना
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।
इतनी किरपा सावरे💐💐💐💐💐।

तेरे प्रेमियों में मन लगता और कही ना लागे।
तेरे द्वार के आगे बाबा सब फीका सा लागे।
भजनों की इस भूख को जगाये रखना
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।
इतनी किरपा संवारे 💐💐💐💐।

हाथ जोड़ कर करू प्रार्थना मुझको भूल ना जाना।
तेरे दर पर लगा रहे बस मेरा आना जाना।
दिन पे दिन ये सिलसिला  चलाये रखना
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *