
तनिक मुस्काए दे ओ बंशीवाले।
ओ बंशीवाले ओ मुरली वाले।
तनिक मुस्काए दे…।
मेरी राधा के सुन्दर है नैना।
सुन्दर है नैना सखी सुन्दर है नैना।
तु नैन लड़ाए ले ओ बंशीवाले।
तनिक मुस्काए…।
तेरे हाथों मे बास की बासुरियाँ।
बासं की बासुरियाँ कान्हा बासं बासुरियाँ।
तनिक तान सुनाए दे ओ बंशीवाले।
तनिक मुस्काए…।
मेरी रात की नींद उडी है
नींद उडी है कान्हा नींद उडी है।
तु दर्श दिखाए दे ओ बंशीवाले।
तनिक मुस्काए…।
तेरी चाह मे दिल मेरा घायल ।
दिल मेरा घायल कान्हा दिल मेरा घायल।
तु मरहम लगाए दे ओ बंशीवाले।
तनिक मुस्काए…।
तेरी चाह मे दुनिया दिवानी।
दुनिया दिवानी कान्हा दुनिया दिवानी।
तु अपना बना ले ओ बंशीवाले।
तनिक मुस्काए…।
0 Comments