
मैंने गुरु बनाया नन्दलाला मेरा
मोहन मुरली वाला।
कोई भजन करे तो करवा दो।
कोई सतसंग करे तो करवा दो।
उसमे तुम भी लगाना जयकारा
मेरा मोहन मुरली वाला।
मैंने गुरु बनाया।
कोई तीर्थ करे तो करवा दो।
कोई मन्दिर जाए तो पहुचा दो।
उनका तुम भी बनो सहारा
मेरा मोहन मुरली वाला।
मैंने गुरु बनाया।
कोई चुगली करे तो करने दो।
कोई निंदा करे तो करने दो।
उसमे तुम नहीं भरना हुकांरा
मेरा मोहन मुरली वाला।
मैंने गुरु बनाया।
कोई चोरी करे तो करने दो।
उसमे तुम नहीं लेना बटवारा
मेरा मोहन मुरली वाला।
मैंने गुरु बनाया।
कोई किर्तन करे तो करवा दो।
कोई सतसंग करे तो करवा दो।
उसमे नाच नाच हाजरी लगाना
मेरा मोहन मुरली वाला।
0 Comments