
सौभाग्यवती सौभाग्यवती तेरे घर मे
किर्तन होता रहे।
तेरे आंगन मे तुलसी का पौधा हो।
और उसमें दीपक जलता रहे।
तुम रहो सदा सौभाग्यवती तेरे
घर मे किर्तन होता रहे।
सौभाग्यवती सौभाग्यवती💐💐💐।
तेरे पग तीर्थ को जाते रहे।
तेरे हाथों से दान पुण्य होता रहे।
तेरे घर मे लक्ष्मी का वास रहे तेरे
घर मे किर्तन होता रहे।
सौभाग्यवती सौभाग्यवती💐💐💐।
तेरे मायके की फूली फुलवारी रहे।
ससुराल मे तेरा राज रहे।
तेरे संग का साथी अमर रहे तेरी मांग
सिन्दूर से भरी रहे।
सौभाग्यवती सौभाग्यवती💐💐💐।
तेरी गोदी का लाल खुशहाल रहे।
और धन सम्पदा और प्रेम रहे।
तेरा मिलजुलकर परिवार रहे तेरे
घर तेरा सम्मान रहे।
सौभाग्यवती सौभाग्यवती💐💐💐।
0 Comments