
रे मनवा रामा रामा बोल।
राम नाम अनमोल खजाना।
ये तो है अनमोल रे मनवा💐💐।
राम राम रट सबरी तर गई।
भव से नैया पार उतर गई।
झुठे बेर खिलाए हरि को-2
प्रेम भाव से तोल रे मनवा💐💐।
राम नाम अनमोल खजाना।
ये तो है अनमोल रे मनवा💐💐।
राम का नाम जपे भंडारी।
जगत पिता देखो बन गए मदारी।
बंदर नाचे धुन डमरु की-2
रामा रामा बोल रे मनवा💐💐।
राम नाम अनमोल खजाना।
ये तो है अनमोल रे मनवा💐💐।
राम नाम का लुटे खजाना।
मूर्ख तुने ना पहचाना।
राम राम कह लाखो तर गए-2
हुए ना डामाडोल रे मनवा💐💐।
राम नाम अनमोल खजाना।
ये तो है अनमोल रे मनवा💐💐।
ऐसा है अनमोल खजाना।
जिसने राम नाम पहचाना।
भव से पार उतर गई नैया-2
रामा रामा बोल रे मनवा💐💐।
राम नाम अनमोल खजाना।
ये तो है अनमोल रे मनवा💐💐।
0 Comments