मेरे लाला की नजर झड़वा ला लंगुरिया।

अरे झड़वाए ला लांगुरिया-2।

मेरे लाला की नजर…।

एक दिना मेरी सौत पड़ोसन आयी मेरे द्वारे।

नहाए धोए मेरो लाला खेले-2

नैना हो रहे काले

मेरे लाला की नजर…।

वाई दिना से मेरो लाडलो मुख से कुछ ना बोले।

भुल गयो मम्मी को कहनो-2

नेक पलक ना खोले

मेरे लाला की नजर…।

नुन राई मै कर कर हारी कुछ असर ना आयो।

तब शीतला मैया को मैंने गंडा जाए बंधायो।

मेरे लाला की नजर…।

सवा रुपया और नारियल लाल पे धरो उठाए।

इन्हें जाए के मैया मन्दिर मे देवु चढाए।

मेरे लाला की नजर तो उतर गई लांगुरिया।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *