जरा इतना बता दे कान्हा तेरा रंग काला क्यों।

तु काला होकर भी जग से निराला क्यों।

मैंने काली रात मे जन्म लिया।

और काली गाय का दूध पिया।

मेरी कमली का रंग काला इसलिए काला हूँ।

जरा इतना बतादे💐💐💐💐💐💐💐💐।

मैंने काली नाग को नाथ लिया।

और काली देह पे नाच किया।

नागों का रंग काला इसलिए काला हूँ।

जरा इतना बतादे💐💐💐💐💐💐💐💐।

सावन मे बिजली कड़कती है।

बादल भी खूब गरजते है।

बादल का रंग काला इसलिए काला हूँ।

जरा इतना बतादे💐💐💐💐💐💐💐💐।

सखी नैनों मे कजरा लगाती है ।

नैनों मे मुझे बसाती है।

कजरे का रंग काला इसलिए काला हूँ।

जरा इतना बतादे💐💐💐💐💐💐💐💐।

सखी घर मे रोज बुलाती है।

माखन भी खूब खिलाती है।

सखियों का मन काला इसलिए काला हूँ।

जरा इतना बतादे💐💐💐💐💐💐💐💐।

https://youtube.com/shorts/B9W_TTRiB68?si=s3-DsdyAZxGP6bEh

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *