
तुमको कसम हमारी हमारे घर आना मुरारी।
आना मुरारी आना मुरारी।
तुमको कसम💐💐💐💐💐💐।
जो कान्हा मेरी सास का डर है।
वो है पुजारन तुम्हारी हमारे घर आना मुरारी।
तुमको कसम💐💐💐💐💐💐।
जो कान्हा मेरी जिठानी का डर है।
जिठानी से रहती हू न्यारी हमारे घर आना मुरारी।
तुमको कसम💐💐💐💐💐💐।
जो कान्हा मेरी ननदल का डर है।
वो है परदेश बिचारी हमारे घर आना मुरारी।
तुमको कसम💐💐💐💐💐💐।
जो कान्हा मेरे पति का डर है।
वो है तुम्हारे पुजारी हमारे घर आना मुरारी।
तुमको कसम💐💐💐💐💐💐।
जो कान्हा तुम्हें गली नहीं पावे।
सीधी डगरिया हमारी हमारे घर आना मुरारी।
तुमको कसम💐💐💐💐💐💐।
जो कान्हा तुम्हें घर नहीं पावे।
ऊची अटरिया हमारी हमारे घर आना मुरारी।
तुमको कसम💐💐💐💐💐💐।
जो कान्हा मेरा नाम ना जानो।
राधा नाम हमारा हमारे घर आना मुरारी।
तुमको कसम💐💐💐💐💐💐।
0 Comments