फस गई मकड़ी के जाले मै माला धर

दई आले मै।

पहली माला फेरन लागी।

इतने मै हे मेरी सासु आ गई।

लग गई पैर दबाने मै माला धर दई आले मै।

फस गई मकड़ी…।

दूजी माला फेरन लागी।

इतने मै हे मेरी जिठानी आ गई।

लागी हंस बतलाने मै माला धर दई आले मै।

फस गई मकड़ी…।

तीजी माला फेरन लागी।

इतने मै हे मेरी दौरानी आ गई।

लागी हे हुकुम चलाने  मै माला धर दई आले मै।

फस गई मकड़ी…।

चौथी माला फेरन लागी।

इतने मै हे मेरी ननदल आ गई।

लग गई लेने देने मै माला धर दई आले मै।

फस गई मकड़ी…।

पाचवीं माला फेरन लागी।

इतने मै हे मेरी बेटी आ गई।

लग गई खाट बिछाने मै माला धर दई आले मै।

फस गई मकड़ी…।

छठी माला फेरन लागी।

इतने मै हे मेरा राजा आ गया।

लग गई चाय बनाने मै माला धर दई आले मै।

फस गई मकड़ी…।

सातवीं माला फेरन लागी।

इतने मै हे सखियां आ गई।

लग गई भजन सुनाने मै माला धर दई आले मै।

फस गई मकड़ी…।

आठवीं माला फेरन लागी।

इतने मै हे मेरा सतगुरु आ गया।

लग गई ज्ञान सुनने मै माला धर दई आले मै।

फस गई मकड़ी…।

Categories: Ram bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *