फूलों से महके तेरा घर अंगना घर अंगना

तुमको बधाई हो मेरी बहना।

बधाई देने ब्रह्मा जी आए।

ब्रह्मा जी आए संग ब्रम्हाणी को लाए।

ब्रम्हाणी की पायल बाजे तेरे अंगना तेरे अंगना

तुमको बधाई हो मेरी बहना।

फूलों से महके💐💐💐💐💐💐💐💐।

बधाई देने विष्णु जी आए।

विष्णु जी आए संग मे लक्ष्मी जी को लाए।

लक्ष्मी जी की पायल बाजे तेरे अंगना तेरे अंगना

तुमको बधाई हो मेरी बहना।

फूलों से महके💐💐💐💐💐💐💐💐।

बधाई देने शंकर जी आए।

शंकर जी आए संग गौरा जी को लाए।

गौरा माँ की पायल बाजे तेरे अंगना तेरे अंगना

तुमको बधाई हो मेरी बहना।

फूलों से महके💐💐💐💐💐💐💐💐।

बधाई देने राम जी आए।

राम जी आए संग सीता जी को लाए।

सीता जी की पायल बाजे तेरे अंगना तेरे अंगना

तुमको बधाई हो मेरी बहना।

फूलों से महके💐💐💐💐💐💐💐💐।

बधाई देने कान्हा जी आए।

कान्हा जी आए संग मे राधा जी को लाए।

राधा जी की पायल बाजे तेरे अंगना तेरे अंगना

तुमको बधाई हो मेरी बहना।

फूलों से महके💐💐💐💐💐💐💐💐।

बधाई देने मैया जी आई।

मैया जी आई संग मे लांगुर भैरों लयाई।

मैया जी की पायल बाजे तेरे अंगना तेरे अंगना

तुमको बधाई हो मेरी बहना।

फूलों से महके💐💐💐💐💐💐💐💐।

बधाई देने हम सब आए।

संग मे अपनी सखियां लाए।

सखियों का ढोलक बाजे(ताली) तेरे अंगना

तेरे अंगना तुमको बधाई हो मेरी बहना।

फूलों से महके💐💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *