तूने अजब रचा भगवान महीना होली का। 

तूने मस्त बनाया भगवान महीना फागुन का।

होली खेलन गणपत जी आए। 

गणेश जी आए संग रिद्धि सिद्धि लाये।
और जमकर खेले फाग महीना होली का ।

तूने अजब रचा भगवान💐💐💐💐💐।
होली खेलन को ब्रह्मा जी आए।
ब्रम्हा जी आए संग ब्रहाणी को लाए। 

और जमकर खेले फाग महीना होली का।

तूने अजब रचा भगवान 💐💐💐💐💐।

होली खेलन को विष्णु जी आए।
विष्णु जी आए संग लक्ष्मी जी को लाए। 

और जमकर खेले फाग महीना होली का।

तूने अजब रचा भगवान 💐💐💐💐💐।

होली खेलन को भोले जी आए।
भोले जी आए संग गौरा मां को लाए। 

और जमकर खेले फाग,महीना होली का ।

तूने अजब रचा भगवान 💐💐💐💐💐।

होली खेलन को राम जी आए।

राम जी आए संग सीता जी को लाए।

और जमकर खेले फाग,महीना होली का ।

तूने अजब रचा भगवान 💐💐💐💐💐।

होली खेलन को कान्हा जी आए।

कान्हा जी आए संग राधा जी को लाए

और जमकर खेले फाग,महीना होली का ।

तूने अजब रचा भगवान 💐💐💐💐💐।

होली खेलन संगत भी आई। 

संगत आई संग भक्तों को लाई। 

और जमकर खेले फाग महीना होली का 

तूने अजब रचा भगवान 💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *