
जो खेल गए प्राणों पे श्री राम के लिए
एक बार तो हाथ उठाओ मेरे हनुमान केलिए।
सागर को लांघ के इसने सीता का पता लगाया।
प्रभु राम नाम का डंका लंका में बजा के आया।
माता अंजनी की ऐसी संतान के लिए
एक बार तो हाथ उठाओ मेरे हनुमान के
लिए।जो खेल गए💐💐💐💐💐।
लक्ष्मण को बचाने की जब सारी
आशाए टूटी।
ये पवन वेग से जाकर लाए संजीवन बूटी।
पर्वत को उठाने वाले बलवान के लिए
एक बार तो हाथ उठाओ मेरे हनुमान के
लिए।जो खेल गए💐💐💐💐💐।
सालासर में भक्तो के ये पूरी करे मुरादे
मेहंदीपुर में ये भगतो दुखियों के दुखड़े काटे।
दुनिया से निराले इसके दोनों धाम के लिए।
एक बार तो हाथ उठाओ मेरे हनुमान के
लिए।जो खेल गए💐💐💐💐💐।
0 Comments