चलो चलो रे वृंदावन धाम राधे राधे गाएँगे ।

राधे राधे गाएँगे श्यामा श्यामा गाएँगे ।

चलो चलो रे💐💐💐💐💐💐।

वृंदावन की रज़ है प्यारी ।

जिसको धारे कृष्ण मुरारी ।

मैं तो तिलक लगाऊँ सुबह शाम

राधे राधे गाएँगे ।

चलो चलो रे💐💐💐💐💐।

वृंदावन की गलियां प्यारी ।

जिसमें खेले बाँके बिहारी ।

मैं तो गलियों में घूमू सुबह शाम

राधे राधे गाएँगे ।

चलो चलो रे 💐💐💐💐💐।

वृंदावन की गोपियां प्यारी ।

जिनको नाचाए कुँज बिहारी ।

वह तो रास रचाए सुबह शाम

राधे राधे गाएँगे ।

चलो चलो रे💐💐💐💐💐।

वृंदावन की गैईयाँ प्यारी ।

जिनको चराए मुरली धारी ।

वह तो मुरली बजाए सुबह शाम

राधे राधे गाएँगे ।

चलो चलो रे💐💐💐💐💐।

वृंदावन की यमुना प्यारी ।

जिसमें नहाए कृष्ण मुरारी ।

वह तो चीर चुराए बारंबार

राधे राधे गाएँगे ।

चलो चलो रे 💐💐💐💐।

वृंदावन में बाँके बिहारी ।

बाँके बिहारी मेरे कुँज बिहारी ॥

वह तो दरस दिखाए सुबह शाम

राधे राधे गाएँगे ।

चलो चलो रे💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *