मेरे संग ब्याह करा ले भोलेबाबा।

सातों धचन निभाउंगी मेरे भोले भंडारी।

तु मेरा शिव है मै तेरी गौरा।

अर्धांगिनी बन जाउंगी मेरे भोले भंडारी।

मेरे संग ब्याह💐💐।सातों वचन💐💐।

जब भोले तुम्हें प्यास लगेगी।

मटकी भर भर लाउंगी मेरे भोले भंडारी।

मेरे संग ब्याह💐💐।सातों वचन💐💐।

जब भोले तुम्हें भूख लगेगी।

घोट के भांग पिलाउंगी मेरे भोले भंडारी।

मेरे संग ब्याह💐💐।सातों वचन💐💐।

जब भोले तुम ध्यान करोगे।

नन्दी को पहरे पे बैठाउंगी मेरे भोले भंडारी।

मेरे संग ब्याह💐💐।सातों वचन💐💐।

जब मेरा भोला डमरु बजाए।

नाच नाच के दिखाउंगी मेरे भोले भंडारी।

मेरे संग ब्याह💐💐।सातों वचन💐💐।

मान करुंगी तेरा ध्यान धरुंगी।

सारी रस्मे निभाउंगी मेरे भोले भंडारी।

मेरे संग ब्याह💐💐।सातों वचन💐💐।

जब भोले तुम भजन करोगे।

ढोलक चिमटा बजांउगी मेरे भोले भंडारी।

मै भी संग संग गाउंगी मेरे भोले भंडारी।

मेरे संग ब्याह💐💐।सातों वचन💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *