मैंने सपना आया रात हो रात रावण

 तेरी लंका टुटेगी।

एक लम्बी पूछ का बन्दर है।

जो तेरे बाग के अन्दर है।

तेरे बाग का करै वो नाश हो नाश

रावण तेरी लंका टुटेगी।

मैंने सपना आया💐💐💐💐💐💐।

मै तो रंग महल मे सोवै थी।

माथे की बिन्दियां टोहवै थी।

मेरा टुटा नौ लख हार हो हार

रावण तेरी लंका टुटेगी।

मैंने सपना आया💐💐💐💐💐💐।

मेरे माथे की बिन्दियां फड़क रही।

मेरे हाथों की चुड़ियां चटक रही।

मेरे हो रहे सौन कसुन हो कसुन

रावण तेरी लंका टुटेगी।

मैंने सपना आया💐💐💐💐💐💐।

तेरी सभा मै अंगद आवैगा।

वो आकर पैर जमावैगा।

तेरा घटै सभा मै मान हो मान

रावण तेरी लंका टुटेगी।

मैंने सपना आया💐💐💐💐💐💐।

तुम बात मान लो मेरी पिया।

तुम उनकी सिया को लौटा दो।

ना तो हो जाए तेरा नाश हो नाश

रावण तेरी लंका टुटेगी।

मैंने सपना आया💐💐💐💐💐💐।

एक रामचन्द्र जी आवैंगे।

संग लक्ष्मण जी लावैंगे।

तेरे तक के मारै बाण हो बाण

रावण तेरी लंका टुटेगी।

मैंने सपना आया💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *