महाराज गजानन आ जाओ म्हारी सभा 

मै रंग बरसा जाओ।

म्हारी सभा मै रंग बरसा जाओ।

महाराज गजानन…।

हरे हरे गोबर अंगना लिपाया।

और मोतियन चौक पुरायो जी।

महाराज गजानन…।

सोने का गडवा गंगाजल पानी।

गणपत को उबट नुहाओ जी।

महाराज गजानन…।

पाट पिताम्बर टसरी कि धोती।

गणपत को वस्त्र पहनाओ जी।

महाराज गजानन…।

घिस घिस चंदन भरी कटोरी।

गणपत को तिलक लगाओ जी।

महाराज गजानन…।

चुन चुन कलियां मै हार बनायो।

गणपत को हार पहनाओ जी।

महाराज गजानन…।

चंदन चौकी सजे हुए है।

गणपत को दौड़ बैठाओ जी।

महाराज गजानन…।

मोतीचूर मगज के लड्डू।

गणपत को भोग लगाओ जी।

महाराज गजानन…।

बीच भवरँ मे नैया मेरी।

मेरी नैया पार लगाओ जी।

महाराज गजानन…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *