
तुझपे दिल मै हारी मेरे बाकेबिहारी।
आई हूँ जबसे मै मथुरा नगरिया।
भुली दुनिया सारी मेरे बाकेबिहारी।
तुझपे दिल मै…
एक झलक मैंने तेरी है देखी।
भुली सुध बुध सारी मेरे बाकेबिहारी।
तुझपे दिल मै…
मोर मुकुट तेरे सिर पे है सोहे।
सुरत लागे बडी प्यारी मेरे बाकेबिहारी।
तुझपे दिल मै…।
बिन देखे तुम्हें चैन ना आए।
लागी लगन तुम्हारी मेरे बाकेबिहारी।
तुझपे दिल मै…।
गली गली मे बदनामी हो गई।
करके तुम संग यारी मेरे बाकेबिहारी।
तुझपे दिल मै…।
ये दिल तुझपे कुर्बान है कन्हैया।
मै तो हो गई तुम्हारी मेरे बाकेबिहारी।
तुझपे दिल मै…।
0 Comments