
श्री राम के दर्श करा दे हो बाबा अंजनी के लाल।
मेरी मनसा पूरी करदे ओ बाबा अंजनी के लाल।
श्री राम के…।
जैसे श्री राम के संग मे।
रंगे हुए तुम राम रंग मे।
मेरे वो ही रंग चढा दे ओ बाबा अंजनी के लाल।
श्री राम के…।
राम नाम बिन नहीं निस्तारा।
जिससे मिलता मोक्ष द्वारा।
मैनै रस्ता सही दिखा दे ओ बाबा अंजनी के लाल।
श्री राम के…।
पार तार दी अहिल्या सबरी।
जिनकी सुरती राम मै लग रही।
मेरा भी ध्यान जमा दे ओ बाबा अंजनी के लाल।
श्री राम के…।
म्हारी संगत है ज्ञान खजाना।
म्हारी संगत तो हुई दिवानी।
मेरा मान सम्मान करा दे ओ बाबा अंजनी के लाल।
श्री राम के…।
0 Comments