कान्हा जी करो विश्राम सतसंग पूरा हुआ।

कैलाश पर्वत पे भोले चले है।

 गणपत गौरा साथ सतसंग पूरा हुआ।

कान्हा जी करो…।

अयोध्या पुरी को राम जी चले है।

सीता लक्ष्मण साथ सतसंग पूरा हुआ।

कान्हा जी करो…।

बैकुण्ठ धाम को विष्णु जी चले है।

माँ लक्ष्मी के साथ सतसंग पूरा हुआ।

कान्हा जी करो…।

द्वारकापुरी को कृष्ण जी चले है।

राधा रुकमण साथ सतसंग पूरा हुआ।

कान्हा जी करो…।

अपने धाम को मैया चली है।

लांगुर भैरव साथ सतसंग पूरा हुआ।

कान्हा जी करो…।

अपने धाम को गुरु जी चले है।

सारी संगत साथ सतसंग पूरा हुआ।

कान्हा जी करो…।

इस भजन की अन्य रिकॉर्डिंग


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *