भजन के बारे में

बधाई गीत — आज रंग महल में बधाई बज रही है। शंकर जी गौरा के साथ, ब्रह्मा जी ब्रह्माणी के साथ, विष्णु जी लक्ष्मी के साथ, राम जी सीता के साथ और कृष्ण जी राधा के साथ आए हैं, और सबकी पायल रंग महल में बज रही है।

कब गाया जाता है: शादी, पुत्र-जन्म, जन्मदिन और कीर्तन के समापन पर।

मुखड़ा (Hinglish): Aaj to badhaai baajai rang mahal mein.

भजन के बोल

आज तो बधाई बाजै रंग महल मे।

रंग महल मे रंग महल मे रंग महल मे बाजै बाजै

आज तो…।

रंग महल मे शंकर जी आए।

गौरा जी को साथ ले आए।

गौरा जी की पायल बाजै रंग महल मे।

आज तो…।

रंग महल मे ब्रह्मा जी आए ।

ब्रह्माणी को साथ ले आए।

ब्रह्माणी की पायल बाजै रंग महल मे।

आज तो…।

रंग महल मे विष्णु जी आए।

लक्ष्मी जी को साथ ले आए।

लक्ष्मी जी की पायल बाजै रंग महल मे।

आज तो…।

रंग महल मे राम जी आए।

सीता जी को साथ ले आए।

सीता जी की पायल बाजै रंग महल मे।

आज तो…।

रंग महल मे कृष्ण जी आए ।

राधा जी को साथ ले आए।

राधा जी की पायल बाजै रंग महल मे।

आज तो…।

रंग महल मे गुरु जी आए।

सारी संगत को साथ ले आए।

संगत का ढोलक बाजै रंग महल मे।

आज तो…।

इस भजन की अन्य रिकॉर्डिंग


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *