मेरे पल्ले पड़ गई रे चटोरी जोगनिया।

जोगनिया मेरी जोगनिया।

मेरे पल्ले पड़…।

रोज मंगावे चाट पकोड़ी रोटी नाय बनावै।

ऐसी जिद पै अड़ गई रे चटोरी जोगनिया।

मेरे पल्ले पड़…।

पिज्जा बैर्गर और मोमोज ये ओनलाइन मंगवावे।

पेटीएम पै लड़ गई रे चटोरी जोगनिया।

मेरे पल्ले पड़…।

मेवा मखाने भर भर खावै नेक डकार ना लेवे।

काजू बादाम पे अड़ गई रे चटोरी जोगनिया।

मेरे पल्ले पड़…।

आम अमरुद और सेब संतरा खूब ही चाट बनावे।

नारियल पानी पे अड़ गई रे चटोरी जोगनिया।

मेरे पल्ले पड़…।

लड्डू पेड़ा और इमरती की भारी शौकीन है।

रबड़ी पै मचल गई रे चटोरी जोगनिया।

मेरे पल्ले पड़…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *