बालाजी जाउंगी सखी सालासर जाउंगी।

बडा पावन है दरबार सखी सालासर जाउंगी।

वहां बैठे है हनुमान सखी सालासर जाउंगी।

सालासर जाउंगी…।

माँ अंजनी के लाला की हर बात निराली है।

अतुलित बल की खान वीर बजंरग बलशाली है।

भगतो को देते प्यार सखी सालासर जाउंगी।

बडा पावन…सालासर जाउंगी…।

अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता झोली भर देंगें।

जीवनभर मन रहे मगन वो ऐसा कर देंगें।

शक्ति है बडी अपार सखी बालाजी जाउंगी।

वहा बैठे है हनुमान…।

रामचन्द्र की सेवा मे तन मन कुर्बान किया।

पूरा कर दिया काम राम ने जब भी हुकुम दिया।

करते है पर उपकार सखी सालासर जाउंगी।

बडा पावन है…।

मंगल और शनिवार को ये दरबार लगाते है।

हम रोज करे गुणगान इन्हीं के भजन सुनाते है।

चलती है कलम दमदार सखी सालासर जाउंगी।

वहा बैठे है…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *