मै तो भूल गई रे भगवान ग्यारस भूल गई।

उठ सवेरे मैंने चकिया चलाई।

सारे कुटुम्ब की रोटी बनाई।

मैंने कर लिया सारा काम ग्यारस भूल गई।

मै तो भूल💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

संग पड़ोसन मेरी आय बैठ गई।

आसन बिछाया गलीचा बिछाया।

हसं हसं करनै लगी बात ग्यारस भूल गई।

मै तो भूल💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

शाम हुई जब हुआ अंधेरा।

सब्जी बनाई मैंने रोटी बनाई।

दीनो कुटुम्ब जिमाए ग्यारस भूल गई।

मै तो भूल💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

रात हुई मैंने बिस्तर बिछाया।

सबको सुलाकर के मै सोई।

मेरी पड़ते ही लग गई आखं ग्यारस भूल गई।

मै तो भूल💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

यम के दुत मुझे लेने आए।

धर्मराज के जाए बैठाई।

मै तो देख बडी घबराई ग्यारस भूल गई।

मै तो भूल💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

धर्मराज जब लेखो मांगे।

क्या खाया और क्या कमाया।

क्या करनी कर आई ग्यारस भूल गई।

मै तो भूल💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

थोड़ा खाया बहुत कमाया।

सारे कुटुम्ब का साथ है पाया।

कुछ ना किया पुण्य दान ग्यारस भूल गई।

मै तो भूल💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

झुठ तो मैंने बोला नहीं है।

चुगली किसी की कभी ना करी है।

साची कही सब बात ग्यारस भूल गई।

मै तो भूल💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

क्या तु करेगी ग्यारस करके।

क्या तु करेगी माला जप के।

तेरे रोम रोम मै राम ग्यारस भूल गई।

मै तो भूल💐💐💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *