मथुरा मे उड रही धूल धूल मोहे प्यारी लगे।

उड उड धूल मेरे सिर पे आई।

चंदन लगो भरपूर धूल मोहे प्यारी लगे।

मथुरा मे उड…।

उड उड धूल मेरे नैनो मे आई।

मैंने काजल लगाई भरपूर धूल मोहे प्यारी लगे।

मैंने दर्शन करे भरपूर धूल मोहे प्यारी लगे।

मथुरा मे उड…।

उड उड धूल मेरे कानों मे आई।

मैंने भजन(किर्तन) सुने भरपूर धूल मोहे प्यारी लगे।

मथुरा मे उड…।

उड उड धूल मेरे मुख मे आई।

मैंने भजन करे भरपूर धूल मोहे प्यारी लगे।

मथुरा मे उड…।

उड उड धूल मेरे हाथों मे आई।

मैंने ताली बजाई भरपूर धूल मोहे प्यारी लगे।

मथुरा मे उड…।

उड उड धूल मेरे पैरों मे आई।

मैंने परिक्रमा करी भरपूर धूल मोहे प्यारी लगे।

मथुरा मे उड…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *