जन्म जन्म का भाग जगावै एक राधे

का नाम सिया रे बोलो राम राम।

के राधेकृष्णा रे राधेश्याम।

श्याम नाम अनमोल धन चोर सके

ना चोर मेरे रामा चोर सके ना चोर ।

एक नाम तेरी शाम का लाख लाख रा मोल

सिया रे बोलो राम राम।

के राधेकृष्णा रे राधेश्याम।

श्याम नाम तो रै मै रटु श्याम है जीवन प्राण

मोरे रामा श्याम है जीवन प्राण।

नित उठ जो सिमरन करै उनका रै बेड़ा पार

सिया रे बोलो राम राम।

के राधेकृष्णा रे राधेश्याम।

श्याम नाम के रै नाम तै सब दुख होते दूर

मोरी माता सब दुख होते दूर

दूध पूत और लक्ष्मी थारै सदा रहे रै भरपूर

सिया रे बोलो राम राम।

के राधेकृष्णा रे राधेश्याम।

श्याम नाम तो सभी रटे ठग ठाकर अति चोर

मोरे रामा ठग ठाकर अति चोर

बिना प्रेम रे जे नहीं नटवर नन्द किशोर।

सिया रे बोलो राम राम।

के राधेकृष्णा रे राधेश्याम।

श्याम नाम के रै नाम  तै होत पाप का नाश 

मेरे रामा होत पाप का नाश।

एक चिंगारी आग कि जैसे फूक दे रै हरी घास

सिया रे बोलो राम राम।

के राधेकृष्णा रे राधेश्याम।

मोर मुकुट गज काचनी घुंघर वाले केश

मोरे रामा घुंघर वाले केश।

मीरा को गिरधर मिलते कर नटवर का भेष

सिया रे बोलो राम राम।

के राधेकृष्णा रे राधेश्याम।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *