राम भगत हनुमान बालाजी मेरे घर आना।

बालाजी मेरे घर आना बालाजी मेरे घर आना।

राम भगत हनुमान…।

बाबा तेरे पैर मेरे घर पड़ जाएंगे।

तेरा मेरा मेरा तेरा प्रेम बढ जाएगा।

एक बार बनके मेहमान बालाजी मेरे घर आना।

राम भगत हनुमान…।

आज सारी रात बाबा बजेंगी शहनाई।

ज्योत जलेगी और बाटुंगी मिठाई।

कर दो हमारा बेड़ा पार बालाजी मेरे घर आना।

राम भगत हनुमान…।

आज सारी रात बाबा भजन सुनाएंगे।

नाचेंगे गाएंगे धुम मचाएंगे।

ये है तुम्हारी पहचान बालाजी मेरे घर आना।

राम भगत हनुमान…।

भगतो कि अर्जी पे मोहर लगाएंगे।

मोहर लगाए बाबा दर्श दिखाएंगे।

कर दो हमारा कल्याण बालाजी मेरे घर आना।

राम भगत हनुमान…।

इस भजन की अन्य रिकॉर्डिंग


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *