भजन के बारे में

इस राधा भजन में भक्त श्यामा जू (लाडली राधा रानी) से विनती करती है कि बरसाना में तुम्हारा ऊँचा महल है और मेरे बस में वहाँ आना नहीं — तुम ही मेरा हाथ पकड़ कर अपने महल बुला लो। भक्त कहती है कि मैं जन्म-जन्म से तुम्हारी जोगन हूँ।

कब गाया जाता है: राधाष्टमी, बरसाना यात्रा और राधा-कृष्ण कीर्तन में।

मुखड़ा (Hinglish): O mera haath pakad lo Shyama, tero oonchon mahal Barsana, mere bas mein nahi hai aana.

भजन के बोल

ओ मेरा हाथ पकड़ लो श्यामा।

तेरो ऊचों महल बरसाना।

मेरे बस मे नहीं है आना।

ओ मेरा हाथ…।

ओ मै तो जोगन हो गई तेरी।

ओ मै तो जन्म जन्म से तेरी।

ओ लाडो अपने महल बुलाना।

ओ मेरा हाथ…

मेरे बस मे नहीं है आना।

तेरो ऊचों महल बरसाना।

ओ मेरा हाथ…।

मेरी नाव भवरँ मे अटकी।

मै तो जन्म जन्म से भटकी।

ओ लाडो जन्म जन्म से भटकी।

मुझे अपने गले लगालो।

ओ लाडो मुझको दर्श दिखा दो।

ओ मेरा हाथ…।

मेरे बस मे नहीं है आना।

तेरो ऊचों महल बरसाना।

ओ मेरा हाथ…।

Categories: Radha bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *