
आओ मेरी सखियों जरा मण्डप सजा दो ।
मण्डप सजा दो वन्दर वार लगा दो।
सत्यनारायण की कथा करवा दो।
मण्डप सजा दो वन्दर वार लगा दो
चन्दन की चौकी मैंने बिछाई।
केले के पत्तों से मण्डप सजाई ।
नारायण सिंहासन बिठा दो ।
मण्डप सजा दो वन्दर वार लगा दो ।
सत्यनारायण कि💐💐।मण्डप सजा💐💐।
कदली फल और मेवा मिठाई।
पंचामृत पंजीरी बनाई।
धूप दीप चारो ओर लगवा दो ।
मण्डप सजा दो वन्दर वार लगा दो ।
सत्यनारायण कि💐💐।मण्डप सजा💐💐।
घर घर से मैंने सबको बुलाया।
पंडित जी ने कथा सुनाया।
नारायण का हवन करा दो।
मण्डप सजा दो वन्दर वार लगा दो ।
सत्यनारायण कि💐💐।मण्डप सजा💐💐।
सम्पन्न पूजा आरती हो गई।
सब भक्तों की मुक्ति हो गई ।
अब नारायण दर्शन दिखा दो ।
मण्डप सजा दो वन्दर वार लगा दो।
सत्यनारायण कि💐💐।मण्डप सजा💐💐।
0 Comments