
नैनन का नही कसूर याद तेरी आवे रे सांवरिया ।
मेरे दिल का नही कसूर याद तेरी आवे रे सांवरिया।
चलते चलते हार गई सांवरिया ।
तेरी नगरी कितनी दूर याद तेरी आवे रे सांवरिया।
मेरे दिल का…।
पड़ पड़ छाले फूट गये सांवरिया।
हुई चलने से मजबूर याद तेरी आवे रे सांवरिया।
नैनन का नहीं…।
लिख लिख चिट्ठियां भेज रही सांवरिया।
तेरा आया नही जबाब याद तेरी आवे रे सांवरिया।
मेरे दिल का…।
रो रो अंखियां लाल हुई सांवरिया।
चेहरे का उड़ गया नूर याद तेरी आवे रे सांवरिया।
नैनन का नहीं…।
घर मे पहरेदार लगे सांवरिया।
हुई मिलने से मजबूर याद तेरी आवे रे सांवरिया।
मेरे दिल का…।
दूर रहो चाहें पास रहो सांवरिया।
नही जाना दिल से दूर याद तेरी आवे रे सांवरिया।
नैनन का नहीं…।
तन मन तुझपे वार दिया सांवरिया।
मेरा दिल हुआ चकनाचूर याद तेरी आवे रे सांवरिया।
मेरे दिल का…।
0 Comments