हरिओम में ओम समाया है मेरा भोला नगर में आया है।

मेरे भोले के माथे पे गंगा है ।

गंगा में ओम समाया है मेरा भोला नगर में आया है।

हरिओम…। 

मेरे भोले के माथे पे चंदा है ।

चंदा में ओम समाया है मेरा भोला नगर में आया है।

हरिओम…। 

भोले के गले मे सर्प विराजे।

सर्पों मे ओम समाया है मेरा भोला नगर मे आया है।

हरिओम…।

मेरे भोले के हाथों में डमरु है ।

डमरु में ओम समाया है मेरा भोला नगर में आया है।

हरिओम…। 

भोले के संग मे गौरा है।

गोदी मे गणपत समाया है मेरा भोला नगर मे आया है।

हरिओम…।

भोले के द्वारे पे नन्दी है।

नन्दी मे ओम समाया है मेरा भोला नगर मे आया है।

हरिओम…।

इस भजन की अन्य रिकॉर्डिंग

Categories: Shiv bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *