राम का नाम बड़ा अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल।

किसके हाथ में चतुर्वेद है।

किसके हाथ में वीणा अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल।

राम का नाम …।

ब्रह्मा के हाथ में चतुर्वेद है।

सरस्वती के हाथों में वीणा अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल,

राम का नाम…।

किसके हाथ सुदर्शन सोहै।

किसके हाथ कमल अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल,

राम का नाम…।

विष्णु के हाथ सुदर्शन सोहे।

लक्ष्मी के हाथ कमल अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल,

राम का नाम…।

किसके हाथ में डमरू सोहे।

किस की गोद में ललन अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल,

राम का नाम…।

शिव जी के हाथ में डमरू सोहे।

गोरा की गोद ललन अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल,

राम का नाम…।

किसके हाथ में धनुष बाण है।

किसके हाथ कंगन अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल,

राम का नाम …।

राम जी के हाथ में धनुष बाण है।

सीता जी के हाथों कंगन अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल,

राम का नाम …।

किसके हाथ मुरलिया सोहे

किसके हाथ मटकी अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल,

राम का नाम …।

कान्हा के हाथ मुरलिया सोहे।

राधा के हाथ मटकिया अनमोल,

नारायण नारायण हरि हरि बोल,

राम का नाम …।

किसके हाथ मे दीपक बाती।

किसके हाथ मे ढोलक अनमोल

नारायण नारायण हरि हरि बोल।

राम का नाम…।

पुजारी के हाथ मे दीपक बाती।

संगत के हाथ मे ढोलक अनमोल

नारायण नारायण हरि हरि बोल।

राम का नाम…।

Categories: Ram bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *