
चलो सभी दरबार मदारी बंदर लाया है।
श्री राम ने शिव को देखा।
शिव शंकर ने राम को देखा।
इंद्रदेव पहचान दोनों को शीश झुकाया है।
मदारी बन्दर लाया है।
चलो सभी💐💐💐💐💐💐💐💐।
शिव शंकर ने रस्सी खैची।
कूद कूद नाचे बजरंगी।
नाच नाच बजरंगी ने दरबार रिझाया है।
मदारी बन्दर लाया है।
चलो सभी💐💐💐💐💐💐💐💐।
मैया री मोहे बंदर ले दे।
तू ना ले बाबा से कह दे।
कितना सुंदर नाच ये बंदर मन को भाया है।
मदारी बन्दर लाया है
चलो सभी💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
बेटा रे यह काट खायेगा।
मौका पाकर भाग जायेगा
कभी किसी राजा ने ना कोई बंदर पाला है।
मदारी बन्दर लाया है।
चलो सभी💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
हाथी पालो राजधर्म है।
घोड़े पालो रथ में चले हैं।
धनुष बाण लो हाथ यही गुरुवर ने सिखाया है।
मदारी बन्दर लाया है।
चलो सभी💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
मैया री मैं बंदर पालू।
मैं खेलूं चारों भाइयों को खिलाऊ।
बंदर की क्या बात मैंने तो ब्रह्मांड रचाया है
मदारी बंदर आया है।
चलो सभी💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments