
डम-डम डमरुवाला बडा मतवाला है।
बाएँ अंग मे गौरा विराजे।
गोदी मे गणपत लाला बडा मतवाला है।
डम-डम…।
रहने को चाहिए मन्दिर शिवालय।
पीने को भांग का प्याला बडा मतवाला है।
डम-डम…।
शेषनाग का पड़ा जनेऊ।
गले मे नाग अति काला बडा मतवाला है।
डम-डम…।
मलने को चाहिए अंग भभूति।
बैठने को मृगछाला बडा मतवाला है।
डम-डम…।
जटा मे उसके गंगा विराजे।
माथे पे तिलक निराला बडा मतवाला है।
डम-डम…।
आधा चंदा माथे सोहे।
हाथ मे त्रिशूल भाला बडा मतवाला है।
डम-डम…।
दिखते है वो भोलेबाबा।
रुद्र रुप कर डाला बडा मतवाला है।
डम-डम…।
0 Comments