
चलो अयोध्या धाम राम घर आए है।
बोलो जय श्री राम जय राम राम घर आए है।
खुश है नगर के सब नर नारी।
राम ने सुन ली अर्ज हमारी।
बोलो जय सियाराम राम घर आए है।
चलो अयोध्या💐💐💐💐💐💐💐💐।
वीर बली हनुमान जी संग मे।
रंगे है आज राम के रंग मे।
जुड़े है भगत तमाम राम घर आए है।
चलो अयोध्या💐💐💐💐💐💐💐💐।
राम लला का बना है मन्दिर।
देखो चले अयोध्या अन्दर।
पूजे इनके पाव राम घर आए है।
चलो अयोध्या💐💐💐💐💐💐💐💐।
राम सिया संग लक्ष्मण भैया।
पार करो प्रभु मेरी नैया।
मै जपु तुम्हारा नाम राम घर आए है।
चलो अयोध्या💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments