भोले बोले पार्वती से ऐसा कलयुग आऐगा

 गली गली मे पाप घूम रहा धर्म नजर नहीं आऐगा।

जब बेटे की मम्मी आवै कड़वे वचन सुनावैगा

जब बेटे की सासु आवै मम्मी मम्मी पुकारैगा।

भोले बोले…।

जब बेटे का पापा बोलै बाहर निकल कै जावैगा

जब बेटे का सुसरा आवै पापा पापा पुकारैगा।

भोले बोले…।

जब बेटे का जीजा आवै हरी दाल बनवावैगा

जब बेटे का साला आवै साही पनीर बनवावैगा।

भोले बोले…।

जब बेटे कि बहना आवै टोटा नफा बतावैगा

जब बेटे कि साली आवै बोबी फिल्म दिखावैगा।

भोले बोले…।

Categories: Shiv bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *