
चलो सखी दर्शन करे हनुमान के।
काहे के वस्त्र पहने राम लखन जानकी।
काहे के वस्त्र हनुमान के।
चलो सखी…।
पीले से वस्त्र पहने राम लखन जानकी।
लाल लंगोटी हनुमान के।
चलो सखी…।
काहे के तिलक लगे राम लखन जानकी।
काहे के तिलक हनुमान के।
चलो सखी…।
चंदन के तिलक लगे राम लखन जानकी।
सिन्दुर के तिलक हनुमान के।
चलो सखी…।
काहे भोग लगे राम लखन जानकी।
काहे के भोग हनुमान के।
चलो सखी…।
बर्फी के भोग लगे राम लखन जानकी।
लड्डू के भोग हनुमान के।
चलो सखी…।
0 Comments