या सुन्दर मुन्दरी राम की।

लंका मै ले जा हनुमान देख मगन हो जानकी।

वहाँ राम नाम धुन पावैगी ।

वहाँ सीता बैठी पावैगी।

तु जा चरणों मै करिये प्रणाम देख मगन हो जानकी।

या सुन्दर…।लंका मै…।

सीता की धीर बंधवा दिये।

श्री राम शंदेशा दे  दियो।

रावण के खोल दिए कान देख मगन हो जानकी।

या सुन्दर…।लंका…।

वहाँ बडे-बडे योद्धा पावैंगे।

वे तुमसे युद्ध मचवावंगे।

वहाँ बल दिखलाइये बलवान देख मगन हो जानकी।

या सुन्दर…।लंका…।

Categories: Ram bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *