
हलसी जोड़ के धन्ना चाल्या-2
पंडित पत्थर पुजै सै साचम साच बतादे हो
पंडित पत्थर ने क्यु पुजे सै।
तु तो रै धन्ना हलसी जोड़ ले-2
तेरे बसकी बात नहीं पत्थर मे भगवान बसे
सै यो जाटा का काम नहीं।
हलसी छोड डोले पै बैठगा-2
मै भी तेरे तै घाट नहीं पत्थर मै भगवान
नहीं तो तेरी पंडित खैर नहीं।
रोटी लेके आई रै जाटनी-2
डोले पै क्यु बैठा सै उठ बावले हलसी जोड़
ले टेम बुवारे का होरा सै।
रोटी धर मेरी जड़ मै बैठ जा-2
दोनों राम मनावांगे पत्थर मै भगवान बसै सै
दोनों दर्शन पावांगे।
इसी के भूल हुई मेरे तै-2
कोन्या दर्शन दे रहा सै पंडित नै तो रोज मिले सै
इबकै नम्बर मेरा सै।
पत्थर के मै प्रकट हो गया-2
मोहन मुरली वाला हे देखे भगत भतेरे कृष्ण धन्ना
सबसे निराला हे
0 Comments